RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

आधुनिकता की दौड़ में परिवार की एकजुटता खत्म हो रही है: मुखर्जी

लातेहार। परिवार के साथ आनंद की अनुभूति और परिवार की मजबूती थीम को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में बुधवार को मूवी डे का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्ले स्कूल खंड- शिशु वाटिका द्वारा शिशु वाटिका थिएटर के नाम से यह आयोजन अपने उद्देश्यों में सफल रहा. विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि आधुनिकता की दौड़ में परिवार में प्रत्येक सदस्य अपने-अपने चॉइस के मामले में अलग-अलग पड़ रहा है और परिवार की एकजुटता समाप्त हो रही है. इसी कमी को दूर करने के प्रयास के अंतर्गत मूवी डे के माध्यम से परिवार को एक साथ आनंद के सागर में गोते लगवाए गए. यहां स्टुअर्ट लिटिल मूवी का कक्षा नर्सरी से द्वितीय तक के बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ आनंद लिया. विद्यालय के श्री कृष्ण चंद्र गांधी वातानुकूलित ऑडिटोरियम में मूवी दिखाया गया. पूरी मूवी व्यवस्था को शहरों में चलने वाले थिएटर की तरह सजाया गया था और बुकिंग काउंटर से लेकर कैंटीन तक की विशेष सजावट और व्यवस्था की गई थी. खास बात यह है कि इस पूरी व्यवस्था की कमान कक्षा तृतीय और चतुर्थ के कुछ चयनित छात्र-छात्राओं ने संभाली थी. जिनके पीछे मार्गदर्शन के लिए शिक्षक शिक्षिकाएं लगी थी. टिकट काउंटर में टिकट की बिक्री और कैंटीन में पॉपकॉर्न से लेकर देसी कोल्ड ड्रिंक तक का लेखा-जोखा इन्हीं छात्र-छात्राओं ने रखा. आयोजन को लेकर अभिभाविका सोनम कुमारी, भानु प्रिया, खुशबू कुमारी, सपना कुमारी, अनिता कुमारी, सुप्रिया रागनी, खुशबू पांडे, रंजन कुमार आदि ने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था विद्यालय में बार-बार होनी चाहिए ताकि बच्चों में मनोरंजन के साथ-साथ परिवार के महत्व आदि को लेकर संस्कार की नींव मजबूत हो. कुछ अभिभावकों ने कहा की बहुत अरसा पूर्व लातेहार में मानमती चित्र मंदिर एवं सोनम टॉकीज जैसे थिएटर हुआ करते थे और एक जमाने के बाद विद्यालय के इस आयोजन ने उसकी याद दिला दी. आयोजन को सफल बनाने में शिशु वाटिका प्रमुख गीता कुमारी, सह प्रमुख शिल्पा कुमारी, नीलम अंबस्टा, पूनम कुमारी, शशिकांत पांडे, लाल बहादुर राम, सलमान होजाइसा, नीलम कुमारी, रुबी कुमारी आदि ने महत्वपूर्ण योगदान किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!