Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

जानें कल कहां-कहां बाधित रहेगी बिजली

लातेहार। जिला मुख्‍यालय में 19 जून को बिजली सेवा बाधित रहेगी. इस आशय की जानकारी कार्यपालक विद्युत अभियंता राजदेव मेहता ने दी. श्री मेहता ने बताया कि लातेहार पावर सब स्‍टेशन में पावर ट्रांसफारमर हटाने का कार्य किया जाना है. इसमें तकरीबन छह घंटे का समय लगेगा. उन्‍होने बताया कि इस दौरान शहर में पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक कई इलाकों में बिजली सेवा बाधित रहेगी. उन्‍होने बताया कि शहर के मेन रोड फीडर, करकट, अमवाटीकर, जालिम एवं पीएचइडी फीडर की बिजली इस अवधि में बाधित रहेगी. श्री मेहता ने बिजली से जुड़े सभी कार्यों को इस अवधि के पहले कर लेने की अपील की है. उन्‍होने असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!