WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
चंदवाझारखंड

हज यात्रियों के पहले जत्‍थेे को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया

चंदवा ( लातेहार)।  टोरी जंक्शन से चार मई की देर शाम हज यात्रियों के पहलेे जत्‍थे को रवाना किया गया. इस दौरान स्टेशन परिसर में भावुक और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला. सामाजिक कार्यकर्ता सह पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने हज यात्रियों का स्वागत किया और बधाई दी. परिजनों और शुभचिंतकों ने हज यात्रियों को फूल माला पहनाकर और गले लगाकर विदाई दी. लोहरदगा निवासी एवं मांडर प्रखंड के कृषि पदाधिकारी समीउल्लाह अंसारी अपनी पत्नी शिक्षिका यास्मीन खातून के साथ हज यात्रा पर रवाना हुए. उनके भाई संवेदक इकबाल हुसैन अंसारी अपनी पत्नी हुमेरा खातून भी इस पवित्र यात्रा में शामिल हुए. सभी हज यात्री टोरी जंक्शन स्टेशन से गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुए, दिल्ली से वे मक्का मुकर्रमा के लिए उड़ान भरेंगे.  हज यात्रियों को विदाई देने के लिए टोरी रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे.  इस दौरान लोगों ने यात्रियों से झारखंड, देश की तरक्की, खुशहाली, अमन शांति और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ करने की अपील की. इस मौके पर कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे अल्लाह के घर की हाजिरी का मौका मिले. यह सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि इंसानियत, भाईचारे, त्याग और आत्मशुद्धि का संदेश देने वाला मुकद्दस सफर है. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सह पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, शाहिद रजा, शिक्षक बीगन राम, मोजम्मिल अंसारी, बादशाह खान, मेहंदी हसन, अजमल अंसारी, मोइन अंसारी, जमशेद कुरैशी, राजू अंसारी, टिंकू खान, अफरोज आलम, तजमुल अंसारी, गुड्डू अंसारी, छोटू अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!