Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

बरवाडीह में मुर्हरम पर्व को ले कर निकाली गयी फ्लैग मार्च

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्‍यालय में मुहर्रम पर्व में विधि व्‍यवस्‍था संधारण एवं शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने को ले कर फ्लैग मार्च निकाला गया.

इसका नेतृत्‍व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार राम ने किया. मौके पर अंचल अधिकारी लौकेश कुमार व थाना प्रभारी मौजूद थे. फ्लैग मार्च के दौरान एसडीपीओ श्री राम ने लोगो से शांतिपूर्ण तरीके से मुर्हरम का पर्व मनाने की अपील की. उन्‍होने कहा कि बरवाडीह प्रारंभ से ही सांप्रदायिक सोहार्द की मिशाल पेश करता आया है. उन्‍होने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. एसडीपीओ ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशासन की कड़ी नजर है, ताकि कोई भी व्यक्ति भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली सामग्री प्रसारित न कर सके. ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्‍होने किसी भी अफवाह या भ्रामक खबरों में नहीं पड़ने एवं किसी भी  संदिग्‍ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की. कहा कि पर्व के दौरान शांति भंग करने या किसी प्रकार का उपद्रव फैलाने का प्रयास करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!