लातेहार
शत प्रतिशत किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ दें: उपायुक्त
उपायुक्त ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य व सहकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, झारखंड राज्य मिलेट्स मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड एवं फसल बीमा समेत अन्य संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया. सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य विभाग एवं गव्य विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत लाभुकों को योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया.
मत्स्य विभाग के तहत तालाब एवं जलाशयों में मत्स्य विकास, मत्स्य बीज वितरण, मत्स्य बीमा, सब्सिडी योजनाओं तथा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने हेतु संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई. मत्स्य उत्पादक समूहों को सशक्त बनाने पर बल दिया गया. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चल, जिला मत्स्य पदाधिकारी स्वर्णलता मधु लकड़ा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुषमा प्रधिया, जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरि कृष्ण, सहकारिता पदाधिकारी उमेश मंडल व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. 