Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

हर मोर्च में विफल है हेमंत सरकार: नवीन जयसवाल

हेमंत सरकार के कुशासन और बिजली-पानी संकट के खिलाफ भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन

लातेहार: राज्य की हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों और जिले में व्याप्त भीषण बिजली-पानी संकट के खिलाफ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी लातेहार जिला इकाई द्वारा जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय गेट पर विशाल “आक्रोश प्रदर्शन” किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वंशी यादव ने की। मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। भीषण गर्मी में जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है और बिजली की स्थिति नारकीय हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अविलंब व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा ईंट से ईंट बजा देगी। विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव एवं जिला परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह ने भी सरकार की नाकामियों पर कड़ा प्रहार किया। मंच संचालन जिला महामंत्री छोटू राजा एवं अमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के समापन पर भाजपाइयों ने जिला उप विकास आयुक्त से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम एक सात सूत्री मांग पत्र सौंपा, जिसमें निर्बाध बिजली, चापानलों की मरम्मत और नल-जल योजना को पूर्ण करने की मांग की गई। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, रेणु देवी, अनिल सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, जिला मंत्री आशा लकड़ा, ध्रुव कुमार पांडे, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु देव गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री मनोज प्रसाद, मंडल अध्यक्ष पिंटू रजक, राजकुमार सिंह, मनदीप कुमार, प्रशांत सिंह, अमित जायसवाल, सुनेश्वर सिंह, गजेंद्र हिमांशु, विनय कुमार वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण प्रसाद, शिवमंगल सिंह, लक्ष्मण कुशवाहा, संजय जायसवाल, कन्हाई पासवान, सुकन्या देवी, अर्पणा सिंह, रानी देवी, विकास तिवारी, रघुवीर यादव, विवेक गुप्ता, मिलन शुक्ला, अमितेश तिवारी, भागवत सिंह, दीपक पासवान, दीपक निषाद एवं मंटू केसरी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!