maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

हिंडाल्‍को ने किया रक्‍तदान शिविर का आयोजन, 35 यूनिट रक्‍त संग्रह

लातेहार। विश्‍व रक्‍तदाता दिवस के मौके पर चंदवा प्रखंड के चकला पंचायत भवन में सोमवार को हिंडालको कोल माइंस के तत्‍वावधान में रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया गया. दोपहर दो बजे के हिंडालको कोल माइंंस के कार्यालय मन्नत होटल रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में हिंडालको कर्मियों ने  बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानवता, सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया. इस अवसर पर सीएसआर हेड उत्तम कुमार बर्नवाल ने कहा कि रक्त की हर बूंद किसी के जीवन में नई आशा, नया विश्वास और नया जीवन देने का सामर्थ्य रखती है. सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व” के मूल मंत्र के साथ मानवता की रक्षा और जनसेवा के प्रति यह संकल्प समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा को और मजबूत करता है. रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है.  आपके किये गये एक यूनिट रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है. रक्‍त संग्रह ब्‍लड बैंक, लातेहार के लैब टेक्निशियन बिनय कुमार सिंह और हरिशंकर मिश्रा ने किया. दोनो शिविरों में 35 यूनिट रक्‍त का संग्रह किया गया. रक्‍तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!