mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

होली का पर्व आपसी भाईचारा का पर्व: डा चंदन

लातेहार। जिला मुख्‍यालय के पत्रकारों के द्वारा शहर के स्‍वामी विवेकानंद पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर अतिथि जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डा चंदन मौजूद थे. डा चंदन ने अपने संबोधन में कहा कि होली न सिर्फ रंगोंं का वरन आपसी भाइचारा और सामाजिक सोहार्द का त्‍यौहार है.

Advertisement

उन्‍होने कहा कि जब होली का त्‍यौहार आता है तो प्रकृति‍ की नैसर्गिक खुबसूरती देखते बनती है. डा चंदन ने कहा कि प्रकृति ने लातेहार को अपनी नैसर्गिक खुबसूरती से नवाजा है. होली में लातेहार के जंगलों में फैली पलास के फूलों की खुशबू लोगों को होेली का आभास पूर्व में करा देती है.

Advertisement

कार्यक्रम में पत्रकारों ने अपने कविता व शायरी से माहौल को खुशनुमा बना दिया. वरीय पत्रकार आशीष टैगोर ने आज बृज में होली रे रसिया, रंग बरसे भीगे चुनरवाली और होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं समेंत होली के कई गीत कर माहौल को होलियाना बना दिया.

Advertisement

rani

मौके पर पत्रकार नीरज सिन्‍हा, विवेक सिन्‍हा, मनोज दत्त, मनीष सिन्‍हा, संजय प्रजापति, रामकुमार विश्‍वकर्मा, राहुल पांडेय, संजीत पांडेय, संतोष मेहरा, रूपेश अग्रवाल, निहित कुमार व राहुल कुमार के अलावा जनसंपर्क विभाग के राकेश मिश्रा, सूर्यतनय सिंह व दीपक कुमार आदि मौजद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!