लातेहार। गुरूवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में यातयात नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया. उपायुक्त ने नगर पंचायत लातेहार को शहर के धर्मपुर चौक, थाना चौक में अनावश्यक रुकने वाले बसों के विरुद्ध कारवाई करने का निदेश दिया.
https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb
उपायुक्त ने कहा अधिकतर सड़क हादसे सुरक्षा नियमों की अनदेखी, तेज रफ्तार एवं ओवर स्पीडिंग के कारण होती है, उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग, थाना स्तर पर समन्वय स्थापित कर यातायात के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें.उन्होंने निर्देश दिया कि नंबर प्लेट छुपाकर या उसमें छेड़छाड़ कर चलने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जाए तथा ऐसे वाहनों को जब्त कर थाना में रखा जाए. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन आवश्यक है. इसलिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाएं और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्परता से कार्रवाई करें. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी, महुआडांड़ बिपिन दुबे, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंंडन, पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, पथ निर्माण विभाग के सभी अधिकारी, सभी अंचलाधिकारी , सभी थाना प्रभारी, सड़क सुरक्षा टीम के सभी सदस्य सहित अन्य उपस्थित थे.