बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड के जिलंगा में मंगलवार की रात एक अजीमुशान इजलास व पयामे इंसानियत कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम अकीका मसनूना के मुबारक मौके पर आयोजित हुआ. कॉन्फ्रेंस में देश के कई मशहूर और नामचीन उलेमा, खतीब और शायरों ने शिरकत की. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में हिन्दुस्तान के प्रसिद्ध खतीब हजरत मौलाना सोहराब आलम चापदानी, कोलकाता मौजूद रहे. जिन्होंने अपने रूहानी और ज्ञानवर्धक बयानों से लोगों को फैजयाब किया. कॉन्फ्रेंस की निज़ामत नकीब-ए-हिंदुस्तान हजरत मौलाना सुफियान हैदर कासमी साहब रांची द्वारा की गई. अन्य प्रमुख वक्ता के रूप में मौलाना अब्दुल वाजिद रहमानी चतुर्वेदी, सेक्रेटरी, इस्लाह-ए-मुआशरा, जमीयत उलेमा, झारखंड ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. मौलाना जियाउर रहमान अल-नदवी, मुदर्रिस, मदरसा कासमिया, चन्दू कूडू, लोहरदगा ने समाज के बुराइयों को दूर करने पर लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया. महफिल में अपने खूबसूरत कलाम और सुरीली आवाज से समां बांधने के लिए शायर दिल खैरआबादी, असद आजमी, आजमगढ़, यूपी, कारी निसार दानिश कुडू, लोहरदगा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. कार्यक्रम की शुरुआत कारी मो साजिद के द्वारा मुकद्दस कुरान की तिलावत के साथ हुई. सामाजिक कार्यकर्ता जुनैद अनवर ने अपने संबोधन में मौजूदा वक्त में कौम की बेदारी और तरक्की पर हमें किया करना है, उसके तरफ ध्यान आकृष्ट करवाया और रक्तदान कर मानवता की सेवा पर ज़ोर दिया. कार्यक्रम के आयोजक अब्दुल सत्तार, मो हुसैन, हाफ़िज़ आमिर, मो खुर्शीद, डॉ मुमताज़, अबरार अंसारी, मो इज़हार, मुश्ताक़ अंसारी, ऐनुल हक़, मो हुसैन, असगर मियाँ, मौलाना ज़ुबैर, हाफ़िज़ अशरफ, हाफ़िज़ नसीम, अमानुल्लाह, मेराजुल, इक़बाल अंसारी,मो अफ़ज़ल, अब्दुल कुद्दुस, शमशुल, मौलाना तबरेज़, साबिर, मो सदीक, नेजाम अंसारी, मो कमाल, मंसूर आलम, महफूज़, साबिर, अबरार ओवैसी, शाहिद, रहमत अंसारी, समीर, तौसीफ, शाहनवाज, मो सरताज, हाफ़िज़ अब्दुल रशीद, हाफ़िज़ आज़ाद, मेराज अंसारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.