Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

जिला स्‍थापना दिवस पर चार अप्रैल को होगें कई आयोजन, इंडियन रोलर बैंड भी देगा कार्यक्रम

लातेहार। आगामी चार अप्रैल को लातेहार  जिला स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो जायेगें. जिला प्रशासन ने इसे यादगार बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. जिले के सभी अधिसूचित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रन फॉर लातेहार का आयोजन किया जायेगा. जिला प्रशासन, लातेहार द्वारा जिले के अंतर्गत अधिसूचित पर्यटन स्थलों की अंतराष्‍ट्रीय, राष्‍ट्रीय, राज्‍य व स्‍थानीय श्रेणीवार सूची जारी कर दी गई है. अंतरराष्ट्रीय महत्व की ए श्रेणी में  नेतरहाट (महुआडांड़), बेतला नेशनल पार्क (बरवाडीह) एवं भेडिया अभयारण्य (महुआडांड़) को शामिल किया गया है. राष्ट्रीय महत्व की बी श्रेणी में सुग्गा बांध जलप्रपात (गारू), मिरचइया जलप्रपात (गारू), लोध जलप्रपात (महुआडांड़) एवं केचकी संगम (बरवाडीह) को स्थान दिया गया है. राज्य स्तरीय महत्व सी श्रेणी में मां उग्रतारा देवी मंदिर (चंदवा), कांति झरना (चंदवा), द्वादषी घाटी व्यू प्वाईंट (हेनार फोरेस्ट), गारु , तापा पहाड़ (लातेहार) एवं ललमटिया डैम (लातेहार) को शामिल किया गया है. जबकि स्थानीय महत्व की डी श्रेणी में ततहा पानी (बरवाडीह), कमलदाहा झील (बरवाडीह), डाटम-पाटम झरना (हेरहंज), सुर्कई घाघरी जलप्रपात, महुआडाँड़ , केंद्रा घाघ जलप्रपात, महुआडांड़, नारायणपुर किला (लातेहार), तुबेद गुफा (लातेहार), इन्द्र दावान झरना (लातेहार), मुन बाबा मंदिर (लातेहार), पहाड़ी मंदिर (बरवाडीह), ततहा पानी (लातेहार), उदयपुर कोना पहाड़ी (लातेहार) एवं इटको बांध (मोहर/प्रवासी पक्षियों का आश्रय स्थल) को शामिल किया गया है.  लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर चार अप्रैल को जिला प्रशासन द्वारा जिला खेल स्टेडियम  में संध्या 6:00 बजे से सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध इंडियन रोलर बैंड द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी. इसके अलावाट्राइबल फूड फेस्टिवल, छऊ नृत्य तथा ट्राइबल फैशन शो जैसे  आकर्षण शामिल रहेंगे. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं लातेहार के 25 वर्षों की इस गौरवपूर्ण यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की है.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!