लातेहार
छात्र संघ ने उपायुक्त को ज्ञापन कर आदिवासी बालिका छात्रावास की बदहाली से अवत कराया


उन्होने छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था भी पर भी सवाल खड़े किये और कहा कि छात्रावास मे ना तो गार्ड की समुचित व्यवस्था है और ना ही वार्डेन द्वारा जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन किया जा रहा है. छात्रावास परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी काफी खराब है, जिससे छात्राओं के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है. उन्होने अपने ज्ञापन में छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, पानी एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की कमी बताया है. युवा आजसू के जिला प्रभारी मुकेश यादव एवं नीरज यादव ने कहा कि यह स्थिति केवल छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के साथ भी समझौता है. उन्होने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो युवा आजसू चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा. 