RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहारलातेहार

मांगें पूरी नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन: प्रकाश राम

लातेहार। सदर प्रखंड के पेशरार, देदरिया एवं भूसूर पंचायत के प्रभावित ग्रामीणों की एक बैठक मंगलवार को मजदूर सहयोग समिति के बैनर तले लातेहार-लोहरदगा सीमा क्षेत्र स्थित मैदान में आयोजित की गई. बैठक का नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में लातेहार विधायक प्रकाश राम मौजूद थे. बैठक के दौरान हिंडालको बॉक्साइट साइडिंग तथा डीवीसी कंपनी द्वारा प्रस्तावित नई कोयला साइडिंग परियोजना का ग्रामीणों ने एक स्वर में विरोध किया और जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों ने क्षेत्र में लंबे समय से उपेक्षा, बुनियादी सुविधाओं की कमी और स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलने का मुद्दा उठाया.

सभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश राम ने कहा कि रिचुघुटा सहित आसपास के क्षेत्रों की स्थिति पिछले कई दशकों से जस की तस बनी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि हिंडालको कंपनी पिछले 70 वर्षों से क्षेत्र के संसाधनों का दोहन कर रही है, लेकिन स्थानीय लोगों को अपेक्षित सुविधाएं और विकास नहीं मिल पाया है. उन्होंने कहा कि आज भी कई गांवों में शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है. विधायक ने कहा कि जब तक ग्रामीणों की मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि डीवीसी द्वारा कोयला साइडिंग का कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी मांगों को पूरा किए बिना किसी भी परियोजना को स्वीकार नहीं किया जाएगा. विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार ने कहा कि जब तक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं बहाल नहीं की जातीं, तब तक न तो कोयले की ढुलाई होने दी जाएगी और न ही बॉक्साइट का परिवहन. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों की मांगों की अनदेखी की गई तो उग्र आंदोलन, चक्का जाम और जनआंदोलन किया जाएगा. इस अवसर पर शिव चरण सिंह, उमाकांत प्रसाद, राजदेव प्रसाद, पिंकू प्रसाद, सुमन सिंह, अपीश प्रसाद, उमेश सिंह, पूनम देवी, राहुल कुमार, युगेश्वर उरांव, बीरेंद्र उरांव, गुडस प्रसाद, देवेंद्र राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!