Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

व्यवहार न्यायालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

International Yoga Day Observed at the Civil Court

न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

मन, मस्तिष्क, आत्मा एवं प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करता है योग- शेषनाथ नाथ सिंह

लातेहार। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह के नेतृत्व में व्यवहार न्यायालय लातेहार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस मौके पर सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं न्यायालय कर्मचारियों ने योगाचार्य द्वारिका प्रसाद के देख-रेख में योगाभ्यास किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला के प्रधान न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि बहुत से अन्य क्षेत्रों में योग शब्द का विभिन्न अर्थों में प्रयोग किया गया है. हम आध्यात्मिक क्षेत्रों में इस शब्द के अर्थ पर विचार करते है, तो वहां उसका मतलब अपने आप से युक्त होना अर्थात् अपने स्वरूप में स्थिर हो जाना या जीवात्मा का परमात्मा से मिलन योग कहा जाता है. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सुखी एवं स्वस्थ रखने में योग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. योग करने से व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक रुप से फिट रहता है. युवा हो या फिर बुजुर्ग सभी के जीवन में योग सामान रुप से लाभकारी है. श्री सिंह ने कहा कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर दिन भर में 15 से 20 मिनट भी योग के लिए दिए जाएं तो इससे अनगिनत लाभ पहुंचते हैं. इसके साथ ही यह जीवन की कठिन परिस्थियों में मनुष्य के तनाव और चिंता को कम कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और मनुष्य के अंदर आत्मविश्वास की भावना पैदा करता है. योग मनुष्य के शरीर, मस्तिष्क, मन, आत्मा एवं प्रकृति के बीच एक अच्छा संतुलन स्थापित करता है. इस दौरान श्री सिंह ने विभिन्न योगासन के फायदे भी बताये एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री दिनेश कुमार मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सुनिल दत्त द्विवेदी, सीजेएम विक्रम आन्नद, एसीजेएम कुमारी जीव, अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी प्रणव कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी-सह-प्रभारी न्यायाधीष उत्कर्ष जैन, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी एवं पारा लीगल वोलंटियरस शामिल हुए.

जेल एवं वृद्धा आश्रम में लगा योग शिविर

झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मंडल कारा लातेहार एवं डूडंगीकला वृद्धा आश्रम में योग शिविर का आयोजन किया गया. इसके लिए झालसा द्वारा आर्ट एंड लीविंग सोसाइसी के मदद से योगाचार्य नियुक्त किये गये थे. साथ ही डालसा द्वारा इन षिविर के सफल संचालन हेतु विशेष टीम बनाई गई थी. जेल टीम का संचालन एलएडीसीएस चीफ अशोक मिश्रा एवं वृद्धा आश्रम टीम का संचालन डिप्टी चीफ राजेश यादव ने किया. इनके साथ डालसा के पीएलवी मौजूद रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!