WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

छात्रों में वैज्ञानिक दृृष्टिकोण व तकनीक के प्रति जागरूक करना आवश्‍यक: कंचन

लातेहार। सोमवार को शहर के गांधी इंटर कॉलेल में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा संचालित मेरा युवा भारत, लातेहार के तत्‍वावधान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर क्विज़ और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं का विषय विज्ञान, नवाचार और तकनीकी प्रगति था. मौके पर मेरा युवा भारत उप निदेशक कंचन कुमारी ने कहा कि 11 मई 1998 को भारत परमाणु संपन्न देश हुआ था. इस अवसर पर 11 मई 1999 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस दिन को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. उन्‍होने कहा क‍ि छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकनीक के प्रति जागरूकता लाना आवश्‍यक है और उसी उदेश्‍य से यह आयोजन किया गया है. कालेज के प्राचार्य दशरथ साहू ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोई भी राष्ट्र साइंस एवं टेक्नोलॉजी के बल पर ही विकसित राष्ट्र बन सकता है. उन्होंने भारत के परमाणु संपन्न होने की चर्चा करते हुए संस्थाओं एवं वैज्ञानिकों को याद किया. मेरा युवा भारत लातेहार द्वारा आयोजित प्रतियोगिता को सराहनीय बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए सहायक होती हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!