किसानों से धान 50 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा तथा धान देने के दो दिनों के भीतर आरटीजीएस के माध्यम से राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक मात्रा में जीरा फूल धान उपलब्ध कराएं. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी संतोष बैठा ने स्पष्ट कहा कि यदि क्षेत्र का धान नियमों के विरुद्ध दूसरे राज्यों में बिक्री के लिए भेजा जाता है तो संबंधित वाहन समेत धान को जब्त कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. 