mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

ब्रह्मकुमारी संस्‍था में त्रि‍मूर्ति शिव जयंती मनायी गयी

लातेहार। नगर क्षेत्र के गिजनियाटांड़-धर्मपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी इश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय की शाखा में शनिवार को त्रिमूर्ति शिव जयंती का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सि‍मरिया के पूर्व विधायक किशुन दास, भाजपा प्रदेश परिषद सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव व महेश सिंह बतौर मुख्‍य अतिथि उपस्थित थे. मौके पर संस्‍था संचालिका बीके अमरमणी ने शिवरात्रि के अध्‍यात्मिक महत्‍व से लोगों को अवगत कराया. उन्‍होने बताया कि शिवरात्रि के मौके पर अपने अंदर की बुराइयों से मुक्‍त होने का संकल्‍प लेना चाहिए. इससे पहले बीके गुड़िया ने अतिथियों का तिलक लगा कर स्‍वागत किया. इस अवसर पर विशेष वक्‍ता के रूप में मौजूद डालटनगंज प्रभारी बीके बसंती ने भी शिवरात्रि के महत्‍व से लोगो को अवगत कराया. उन्‍होने कहा कि आज राजयोग के माध्‍यम से तनाव मुक्‍त जीवन जीने की कला सीखने की जरूरत है. मौके पर राजधनी प्रसाद यादव ने कहा कि शिव परमात्‍मा से अपना मधुर संबंध जोड़ कर सकारात्‍मक उर्जा और शक्ति प्राप्‍त करने की जरूरत है. पूर्व विधायक ने भी संस्‍था के इस कार्य की सराहना की. मौके पर बीके नारायण , बीके मोहन, कृष्‍णा, निरंजन, अजय, वीरेंद्र, शिव, जग्‍गू, बद्री, अनिता, रामशिला, किरण, निर्मला, सुनीता, कविता, सिमरन, आदि मौजूद थे. मंच का संचालन बीके चंद्रेश ने किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!