Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

महाशिवरात्रि पर कल निकलेगी शिव बारात, तैयारियां पूरी

लातेहार। महा‍शिवरात्रि के मौके पर 15 फरवरी को शहर के बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शिव बारात व शोभा निकाली जायेगी. इसकी तैयारियां यहां तकरीबन पूरी कर ली गयी है. मंदिर के पुजारी मनोज दास शर्मा ने बताया कि प्रात: साढ़े पांच बजे से पूजा अर्चना के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओ के लिए खोल दिया जायेगा. इसके बाद आम श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकेगें. उन्‍होने बताया कि अपराह्न तीन बजे से शिव बारात निकाली जायेगी. शिव बारात मंदिर परिसर से निकल कर थाना चौक पहुंचेगी. इसके बाद शहर के मुख्‍य पथ होते हए काली मंदिर चौक तक जायेगी और वापस उसी रास्‍ते मंदिर परिसर पहुंचेगी. उन्‍होने शिव बारात में अधिक  से अधिक संख्‍या में भाग लेने की अपील नगर वासियों से की है. बता दें कि शिवरात्रि‍ पर ही बाजारटांड़ में लगने वाला वार्षि‍क मेला शुरू हो जाता है और यह मेला होली पर्व तक रहता है. मेला के संवेदक गिरधारी पाठक ने बताया कि इस वर्ष भी मेला में कइ आकर्षक झूला, मौत का सर्कस, जल परी, डिस्‍को डांस, नौका विहार आदि लगाये गये हैं. उन्‍होने नगर वासियों से मेला मे आने और इसका आंनद लेने की अपील की.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!