green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

झारखंड सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया है: सुदेश महतो

युवा आजसू का पलामू प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन सह सामाजिक मंथन कार्यक्रम सम्पन्न

लातेहार। लातेहार जिले के चंदवा स्थित लादू बाबु बैंक्वेट हॉल में युवा आजसू पार्टी द्वारा पलामू प्रमंडल स्तरीय युवा सम्मेलन सह सामाजिक मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों से सैंकड़ो की संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने किया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखण्ड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो एवं विशिष्ट के रूप में आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत उपस्थित थे. मौके पर मुख्य अतिथि श्री महतो ने कहा कि कहा कि झारखंड के युवाओं के साथ नियोजन नीति के नाम पर छलावा हुआ है. थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरियों पर पहला हक झारखंड के मूलवासी और आदिवासी युवाओं का है परंतु आज सभी विभागों के पदों को बाहरी लोगों को बेचा जा रहा है. दावों और हकीकत के बीच एक बड़ा फासला है राज्य की वर्तमान स्थिति भी बुनियादी सवालों के घेरे में है. हमनें लड़कर झारखण्ड लेनें का काम किया अब हमारा फ़र्ज़ भी बनता है कि इस सोना झारखण्ड को संवारने का कार्य करें. विशिष्ट अतिथि डॉ. देवशरण भगत जी ने कहा, पलामू प्रमंडल खनिज संपदा से भरा है, लेकिन यहाँ का युवा रोजगार के लिए महानगरों में पलायन को मजबूर है. डीएमफटी फंड का सही इस्तेमाल कर हर जिले में स्किल डेवलपमेंट सेंटर और रोजगार सृजन करना होगा. आजसू मांग करती है कि निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित हो. सम्मेलन में शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा उन्मूलन और जल-जंगल-जमीन के मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रमंडल में शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाल स्थिति चिंताजनक है. युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया. मूलभूत विषयों के साथ-साथ यह निर्णय लिया गया कि अगले एक महीने में पलामू प्रमंडल के हर पंचायत में युवा आजसू की कमेटी गठित की जाएगी. जिला अध्यक्ष श्री ने कहा कि आजसू पार्टी और केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के नीति और सिद्धांतों का हम अभी कार्यकर्ता आत्मसात करते हुए उसका पालन करेंगे. युवा आजसू के टीम को सशक्त बनाएंगे और आगे की लड़ाई को तेज करेंगे. सामाजिक मुद्दों पर आजसू जो ने तय किया है उसे जमीनी स्तर पर जल्द से जल्द उतारा जाएगा. उन्होंने सम्मेलन में भाग लेने पर सभी का आ आभार प्रकट किया. कार्यक्रम का संचालन प्रताप सिंह और धन्यवाद ज्ञापन ने किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!