WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

जीतेंद्र सिंह ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है: विजय बहादुर

लातेहार। जिले के बरवाडीह प्रखंड की मंगरा पंचायत के अमडीहा गांव निवासी जितेंद्र सिंह का चयन भारतीय सेना में हुआ है. गत दिन जीतेंद सिह हैदराबाद से प्रशिक्षण पूरा कर अपने घर लौटे. श्री सिंह का सेना में चयन होने एवं प्रशिक्षण पूरा होने पर स्‍थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने उन्‍हें बधाई दी है. वहीं यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह श्री सिंह के आवास पहुंच कर जीतेंद्र सिंह एवं उनके माता पिता को सम्‍मानित किया. विजय बहादुर सिंह ने कहा कि जीतेंद्र सिंह ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है. गर्व और सम्मान की बात यह है कि यहां के युवा देश सेवा के लिए आगे बढ़ रहे हैं और भारतीय सेना समेत विभिन्न सुरक्षा बलों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जितेंद्र सिंह अन्‍य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके कार्यों से अन्य युवाओं को भी देशभक्ति एवं सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. जवान जितेंद्र सिंह ने बताया कि हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनकी पहली पदस्थापना पश्चिम बंगाल में हुई है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में शामिल होकर भारत माता की सेवा करने का अवसर मिलना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि और सौभाग्य है. इस दौरान परिजनों एवं ग्रामीणों ने भी जितेंद्र सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!