green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहार

पेपर लीक के विरोध में झामुमो ने पुतला दहन किया

लातेहार | नीट (यूजीसी) 2026 परीक्षा में हुई कथित भारी गड़बड़ी एवं पेपर लीक के विरोध में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा एवं छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में लातेहार जिला मुख्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव एवं छात्र संघ जिला अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने किया. कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता पहले कल्याण विभाग कार्यालय, लातेहार के समीप एकत्रित हुए. यहां से आक्रोश मार्च निकालते हुए समाहरणालय गेट पहुंचे. वहां केंद्र सरकार एवं शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा NEET परीक्षा में हुए पेपर लीक एवं अनियमितताओं के विरोध में मानव संसाधन मंत्रालय का पुतला दहन किया गया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री बैजनाथ राम ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होना देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई एवं निष्पक्ष जांच की मांग की. जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि युवाओं के सपनों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और झारखंड मुक्ति मोर्चा छात्रों की आवाज बुलंद करता रहेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, अरुण दुबे, बुद्धेश्वर उरांव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव, छात्र संघ जिला अध्यक्ष राजेंद्र भगत, पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, अंकित पांडे, अंकित तिवारी, मनोज चौधरी, सरफराज आलम, बीनू राम, संदीप गंझू, बबलू राही, सौरभ श्रीवास्तव, संजय यादव, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष एनायत करीम, एहसान अंसारी, बिलासी टोपनो, ममता देवी, आरती देवी, वासुदेव यादव, सुदामा प्रसाद, नसीम अंसारी, अरसेन तिर्की, रिंकू कश्यप, अहद खान, मोहम्मद शमशाद, अरशद, मोहम्मद आशिक, जफर हुसैन, शंकर टाना भगत सहित बड़ी संख्या में झामुमो नेता और कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!