लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) लातेहार नगर एवं प्रखंड कमिटी की बैठक झामुमो कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक में पर्यवेक्षक अरुण दुबे एवं प्रभात कुमार की उपस्थिति में संगठनात्मक मुद्दों के साथ केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संसाधन विधेयक, 2026 पर चर्चा की गई. पार्टी नेताओं ने उक्त विधेयक को काला कानून बताते हुए इसका विरोध किया. कहा कि इसके विरोध में झारखंड से दिल्ली तक आंदोलन किया जाएगा.
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है. ऐसे में खनिज संसाधनों से जुड़े किसी भी कानून में राज्य के हितों और अधिकारों का ध्यान रखा जाना चाहिए. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने का आह्वान किया।बैठक में केंद्रीय सदस्य सुदामा प्रसाद, नगर अध्यक्ष रिंकू कच्छप, प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित पाण्डेय, अरशद अंसारी, एहसान अंसारी, मोहन भुइयां, धनदेव राम, श्रीराम सिंह, राजू विश्वकर्मा, अशोक यादव, राकेश अग्रवाल, हासन अंसारी, रोमीकांत एक्का, सुनील भुइयां, राजू भुइयां, नंदकिशोर पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।