लातेहार
गांधी कॉलेज की कृति अग्रवाल कला संकाय व आशीष विज्ञान संकाय में कॉलेज टॉॅपर बने
लातेहार। शहर के राजहार गांधी इंंटर कॉलेज का इंटरमीडिएट का परीक्षाफल काफी बेहतर रहा है. प्राचार्य प्रो दशरथ प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष कला संकाय में कुल 547 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था. इसमें 315 छात्र प्रथम श्रेणी से उर्तीण हुए. 222 छात्र द्वितीय व एक छात्र तृतीय श्रेणी से उर्तीण हुए हैं. सात छात्र अनुर्तीण रह गये. जबकि दो छात्र परीक्षा मे शामिल नहीं हो पाये थे. जबकि इस वर्ष विज्ञान संकाय में कुल 23 छात्राओं ने भाग लिया था. इसमें 17 प्रथम व छह द्वितीय श्रेणी से उर्तीण हुए. प्राचार्य ने बताया कि विज्ञान संकाय में आशीष प्रसाद 78. 4 प्रतिशत अक ला कर कॉलेज टॉपर हुआ है. जबकि असगर अंसारी ने (75. 2) और हर्ष कुमार गुप्ता (74.4) ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है.



प्राचार्य श्री साहू ने बताया कि कला संकाय मे कृति अग्रवाल ने कुल 87.2 प्रतिशत अंक ला कर कॉलेज टॉप हुई है. जबकि दूसरे स्थान पर देव कुमार ( 81.8), तीसरे स्थान पर रूबी कुमारी ( 81.4) रही है. प्राचार्य श्री साहू ने छात्रों की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है और एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की सलाह दी.





