लातेहार। शुक्रवार को चंदवा प्रखंड के तिलैयाताड़ स्थित कब्रिस्तान में मरहूम मो एहसान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस मौके पर विधायक प्रकाश राम ने भी भाग लिया और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संयम से काम लेने की अपील की. बता दें कि मो एहसान बीमार थे और रांची के रिम्स में उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान ही गुरूवार को उनका निधन हो गया. विधायक श्री राम रिम्स जा कर भी उनके परिजनों से मुलाकात की थी और उन्हें ढांढ़स बंधाया था. मरहूम मो एहसान विधायक श्री राम के काफी करीबी माने जाते थे और उनके राजनीतिक जीवन के अभिन्न सहयोगियों में से एक थे. जब उन्हें उनके दिवगंत होने की खबर मिली तो वे रिम्स पहुंचे. विधायक श्री राम ने कहा कि मो एहसान का इंंतकाल उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है. उन्होने कहा कि दिवगंत मो एहसान एक सामाजिक, मिलनसार और दूसरों के काम आने वाले इंसान थे. उनके निधन से समाज को एक अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होने दिवगंत की आत्मा की शांति से इश्वर से कामना की है. मौके पर कर राजनीतिक दलों के नेता और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे.