mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

गुरु तेग बहादुर का 350 वाँ बलिदान दिवस मनाया गया

लातेहार। जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ के वंदना स्थल में सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर के 350 वें बलिदान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया. कक्षा चार और पांच के छात्रों के लिए गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय बलिदान एवं जीवन-चरित्र पर विचार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा चार मे अनिश कुमार, अंश प्रसाद और श्रेया राज ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

जबकि कक्षा पांच में सृष्टि कुमारी, सौरभ कुमार और लक्ष्य कुमार ने क्रमशः पुरस्कार जीता. विद्यालय के आचार्य फूलचंद कुमार सिंह ने गुरु तेग बहादुर की जीवनी एवं उनके बलिदान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित थी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!