WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

प्रदेश स्तरीय बैठक में लातेहार जिला टीम को किया गया सम्मानित

लातेहार। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लातेहार जिला कमिटि को बेहतर कार्य के लिए पुरस्‍कृत किया गया है. लातेहार जिला की कमिटि को स्‍मृति चिन्‍ह और प्रशस्‍ती पत्र दे कर सम्‍मानित किया गया. इस आशय की जानकारी संघ के जिला अध्‍यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने दी. श्री यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू की अध्यक्षता में 18 जुलाई को रांची के एलएमटी होटल में उक्‍त बैठक आयोजित की गयी थी. बैठक में लातेहार कमिटि का विस्‍तार भी किया गया. उन्‍होने बताया कि रशीद अंसारी को जिला उपाध्यक्ष, उमेश कुमार सिंह प्रखंड अध्यक्ष, बरवाडीह, रमेश कुमार मिश्रा प्रखंड अध्यक्ष बालूमाथ तथा अनु कुमार रवि को प्रखंड अध्यक्ष मनिका की जिम्मेदारी दी गई. बैठक का संचालन  प्रदेश प्रवक्ता दिनेश कुमार शुक्ला एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने किया. श्री यादव ने बताया कि बैठक में शिक्षकों के विभिन्न मांगों एवं समस्याओं पर की गयी. बैठक में विभागीय मंत्री एवं सचिव से मिलकर उन समस्याओं के समाधान के लिए मांग करने का निर्णय लिया गया है. शिक्षकों की प्रमुख मांगों में शिक्षकों को एमएसीपी प्रदान करना, शिक्षकों को ग्रेड चार एवं सात  में प्रमोशन करने, शिक्षकों का पदस्थापन गृह प्रखंड में करने, सहायक आचार्य का ग्रेड पे पूर्व की भांति 4200 एवं 4600 करने, शनिवार को पूर्व के तहत हाफ- डे करने, दो शनिवार को अवकाश घोषित करने,  बायोमेट्रिक प्रणाली में सुधार करने, शिक्षकों की सेवानिवृत्ति उम्र 62 वर्ष करने, सरकारी कर्मचारियों की एनपीएस में जमा राशि वापस करना आदि शामिल है. बैठक में लातेहार जिला की ओर से जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव, सचिव प्रदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार चंद्र, प्रदेश संगठन मंत्री अभिमन्यु कुमार सिंह, संयुक्त सचिव ब्रजेश कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार, रशीद अंसारी, विजय लाल, रामधनी यादव, रमेश कुमार मिश्रा व उमेश कुमार सिंह ने भाग लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!