लातेहार। सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या चार, पांच और छह के लिए सोमेश्वर मंदिर, डुरुआ के पास आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह अंचल अधिकारी नंदकुमार राम, नगर प्रशासक राजीव रंजन मुख्य और भाजपा नेता आनंद सिंह रूप से मौजूद थे.
https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb
शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और का लाभ विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगा कर दिया गया. कई जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. इसके अलावा परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया. मौके पर नगर प्रशासक राजीव कुमार ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील लोगों से की. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आम जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए हैं. इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचना और उन्हें सशक्त बनाना है. राजीव रंजन ने जोर देकर कहा कि लोगों को इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए, चाहे वह वृद्धावस्था पेंशन हो, विधवा पेंशन हो, छात्रवृत्ति हो, या फिर कृषि से संबंधित योजनाएं हों. विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह ने कहा कि शिविर में लगाए गए स्टॉलों पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद हैं, जो योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देने और आवेदन प्रक्रिया में सहायता करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इन शिविरों का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए, क्योंकि अक्सर जानकारी के अभाव में वे इन योजनाओं से वंचित रह जाते हैं. अंचल अधिकारी नंदकुमार राम ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो और कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे. इस अवसर पर कई लोगों ने अपनी समस्याओं का समाधान पाया और विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन भी किया. मौके पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, जया लक्ष्मी भगत, रणधीर कपूर, संतोष सिंह आदि मौजूद थे.