लातेहार
जिला निर्माण में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को किया जायेगा सम्मानित


श्री प्रसाद ने बताया कि लातेहार जिला निर्माण में समिति का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है. आज हम जिले का 25 वां स्थापना दिवस मनाने जा रहे हैं. ऐसे में जिला निर्माण आंदोलन के साथियो को स्मरण करना हम सबों का दायित्व है. उन्होने कहा कि वर्षों के अनवरत आंदोलन, त्याग और जन-एकजुटता के परिणामस्वरूप लातेहार ने पलामू से अलग होकर झारखंड के 19वें जिले के रूप में अपनी पहचान बनाया. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे लातेहार जिला निर्माण संघर्ष समिति’ के बैनर तले किया गया आंदोलन है. इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से भाग लिया.