WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

इंटरमीडियट विज्ञान में लातेहार सूबे में अव्‍वल व कला में चौथे स्‍थान पर

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दी शुभकामनायें

लातेहार। झारखंड अधिविध परिषद, रांची ने इस वर्ष इंटरमीडियट विज्ञान व कला संकाय की ली गयी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में लातेहार जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस वर्ष इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय में पूरे प्रदेश मेंं अव्‍वल आया है. लातेहार ने 93.25 प्रतिशत रिजल्‍ट ला कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्‍थान पर रहा है. जबकि गुमला ने 91.06 और कोडरमा ने 90.83 प्रतिशत परीक्षा परिणाम ला कर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्‍थान प्राप्‍त किया है. इस वर्ष लातेहार जिला से कुल 1024 छात्रों ने इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय की परीक्षा दी थी. कुल 954 परीक्षार्थी उर्तीण हुुए हैं.  इसमें से 894 ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्‍त की है. जबकि 60 परीक्षार्थी सेकेंड डिवीजन से उर्तीण हुए हैं. 68 छात्र अनुर्तीण रह गये हैं. जबकि इंटरमीडिएट कला संकाय में लातेहार पूरे प्रदेश मे 98.71 प्रतिशत रिजल्‍ट ला कर चौथे नंबर पर आया है. पहले स्‍थान पर गुमला ( 99.52) दूसरे स्‍थान पर खूंटी ( 99.46) और तीसरे स्‍थान पर सिमडेगा ( 99.36) रहा है. कला संकाय में इस वर्ष जिले से कुल 6070 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया था. इनमें से 3910 प्रथम श्रेणी, 2066  द्वितीय श्रेणी और 16 तृतीय श्रेणी से उर्तीण हुए. कुल 5992 उर्तीण एवं 77 अनुर्तीण रह गये.

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बधाई दी

जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने इंटरमीडिएक कला व विज्ञान संकाय में सफल सभी छात्र व छात्राओं को बधाई दी है. उन्‍होने कहा कि अगर मेहनत और लगन से कोई काम किया जाये तो सफलता अवश्‍य मिलती है. हालांकि उन्‍होने असफल व कम अंक लाने वाले छात्र व छात्राओं की हौसला अफजाई की और कहा कि कम अंक लाना किसी की सफलता का पैमाना नहीं हो सकता है. असफलता में ही सफलता की कुंजी होती है. असफलता से सीख कर वे भविष्‍य में सफल हो सकते हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!