लातेहार
पर्यटकों को झारखंड की नैसर्गिक खूबसूरती से परिचय करा रहा है लातेहार टूरिज्म


लातेहार। प्रकृति ने झारखंड में अपनी सारी नेमतें बरसायी है. इसे नैसर्गिक खूबसूरती से नवाजा है. यहां की दिलकश आबो हवा एवं नयनाविराम छटा देख कर हर कोई वाह-वाह कर उठता है. यही कारण है कि अन्य राज्यों से काफी संख्या में सैलानी झारखंड घुमने आते हैं. झारखंड की इसी प्राकृतिक खूबसूरती का नजदीक से दीदार कराने के लिए लातेहार की टूर एवं ट्रेवेल एजेंसी लातेहार टूरिज्म (रजि.) ने बड़ा मुहिम चलाया है. न सिर्फ लातेहार के पर्यटन स्थल वरन पड़ोसी जिले गुमला व सिमडेगा की भी प्राकृतिक सौंदर्य को लोगों के सामने लाने का काम लातेहार टूरिज्म कर रहा है.
पिछले दिनों लातेहार टूरिज्म के माध्यम से कोलकाता से आए पर्यटकों ने गुमला जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया. इस दौरान पर्यटकों ने तपकारा डैम, गोबरसिली, पालकोट वन्यजीव अभयारण्य एवं अंजन धाम का दौरा किया.

