ई-पत्रिकाएं विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं संस्कारपरक गतिविधियों का जीवंत दस्तावेज: प्राचार्य
लातेहार। जिला मुख्यालय के सरस्वती विद्या मंदिर (धर्मपुर पथ) लातेहार में विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को व्यापक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को दो ई-पत्रिकाओं ‘नन्हे कदम’ एवं ‘स्टूडेंट स्पॉटलाइट’ का भव्य लोकार्पण किया गया. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी, प्रचार-प्रसार विभाग प्रमुख कपिल देव प्रमाणिक, शिल्पा कुमारी, उपासना कुमारी, शिवानी कुमारी, सृष्टि सिंह, वाटिका विभाग प्रमुख गीता कुमारी तथा संपादक मंडल के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से ‘नन्हे कदम’ के चतुर्थ संस्करण (जुलाई) एवं स्टूडेंट स्पॉटलाइट’ के पंचम संस्करण (अप्रैल-जून) का लोकार्पण किया. प्रधानाचार्य ने कहा कि ई-पत्रिकाएं विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं संस्कारपरक गतिविधियों का जीवंत दस्तावेज हैं. इनके माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों की सृजनशीलता तथा विद्यालय की उपलब्धियों को व्यापक पहचान मिलती है. नन्हे कदम’ में शिशु वाटिका एवं प्राथमिक वर्ग की गतिविधियों, संस्कार शिक्षा, योग, भ्रमण और विशेष आयोज एवं स्टूडेंट स्पॉटलाइट के नवीन अंक में विद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों, प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की रचनाओं तथा प्रेरक समाचारों को स्थान दिया गया है.