WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

डीएसओ के नेतृत्‍व में खिलाडि़यों ने नशामुक्‍त रहने का लिया संकल्‍प

लातेहार। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निर्देश पर और जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में लातेहार जिले में 16 से 19 जून तक ‘मादक पदार्थ के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों के घातक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें खेल के माध्यम से एक स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था. जिले के विभिन्न आवासीय एवं डे-बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की.  जिला खेल स्टेडियम में डे-बोर्डिंग बालक-बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने रस्साकशी, वॉलीबॉल मैच और योग का शानदार प्रदर्शन किया. आवासीय बालक एथलेटिक्स केंद्र के खिलाड़ियों ने क्रॉस कंट्री दौड़ में अपनी प्रतिभा दिखाई. महुआडांड स्थित आवासीय बालक हॉकी केंद्र और बालिका प्रशिक्षण केंद्र में भी क्रॉस कंट्री दौड़, कबड्डी और योगाभ्यास का आयोजन किया गया. सभी केंद्रों पर खिलाड़ियों ने नशामुक्त रहने की शपथ ली. इसके अलावा, बैडमिंटन स्टेडियम में डे-बोर्डिंग बैडमिंटन के खिलाड़ियों के लिए एक विशेष ‘पेंटिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया, जहाँ उन्होंने कला के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें डोपिंग के खतरों और उससे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा खेल में जीत से भी महत्वपूर्ण है खेल की शुचिता. डोपिंग न केवल आपके करियर को हमेशा के लिए समाप्त कर सकती है, बल्कि यह आपके शरीर और स्वास्थ्य के लिए भी घातक है. किसी भी अनजाने पदार्थ या प्रतिबंधित दवा के सेवन से बचें. इस अभियान को सफल बनाने में  जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल के नेतृत्व में पीटर किंडो (हॉकी), तरसीसियस कुजूर (एथलेटिक्स), आलोक कुमार सिंह (आवासीय एथलेटिक्स), तथा प्रवीण मिश्रा और कमलेश उरांव (वॉलीबॉल) ने खिलाड़ियों का सराहनीय सहयोग रहा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!