WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

डीएलएसए के निर्देश पर चलाया जा रहा है विधिक जागरूकता अभियान

लातेहार। जिला विधिक सेवा प्राधिकारण (डीएलएसए) के निर्देश पर पीएलवी आजाद अहमद एवं इंद्रनाथ प्रसाद के द्वारा जिले के महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में लगातार विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान गांवों के स्कूलों में बच्‍चों व अन्‍य ग्रामीणों को उनके अधिकार व कर्तव्‍यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है. श्री प्रसाद ने बताया कि इस अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों और विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. कार्यक्रमों में स्‍कूली छात्र-छात्राओं को भी कानून की बुनियादी जानकारी दी जा रही है. स्कूलों में छात्रों को उनके मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कानून के प्रति जागरूक कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. अभियान के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, शिक्षा का अधिकार जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की जा रही है. जरूरतमंदों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दी जाने वाली नि:शुल्‍क सुविधाओं से उन्‍हे अवगत कराया जा रहा है. उन्‍होने कहा कि इस पहल का असर अब साफ दिखने लगा है. ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ रही है और लोग अपने अधिकारों को समझने के साथ-साथ अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस भी जुटा रहे हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!