alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहारलातेहार

बारिश में पेड़ के नीचे खड़े दो युवकों पर गिरा वज्र, दोनों की मौत

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के ललमटिया डैम इलाके में शुक्रवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों की पहचान दिनेश भुईयां पिता सुरेंद्र भुईयां (26 ) और मुकेश भुईयां के रूप में की गई है. दोनों सदर थाना क्षेत्र  के नावाडीह ग्राम के हैं.

घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और दोनों युवक इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों युवकों की जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलतेे ही भाजपा नेता राकेश कुमार दुबे, झामुमो नेता प्रभात कुमार, अंकित पांडेय, विशाल कुमार के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता दिलेश्वर यादव, विनोद यादव, रिशु राज गुप्ता, बिपिन प्रसाद, राजन प्रसाद, संतोष यादव सदर अस्‍पताल पहुंचे. उन्‍होने घटना पर दुख जताया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button