लातेहार। नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह व अन्य भाजपा नेताओं ने सदर प्रखंड के हेठ पोचरा ग्राम में आयोजित तीन दिवसीय शिव मंदिर स्थापना सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया. इस अवसर पर महायज्ञ समिति के विनोद उरांव (जिप सदस्य) व दिलीप प्रसाद व अन्य सदस्यों ने महेश सिंह व अन्य भाजपा नेताओं का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया. मौके पर संबोधति करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं. युवाओं को अपनी परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं. उन्होने आगे कहा कि भगवान शिव भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं. इससे पहले उन्होने मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की और क्षेत्र की सुख व शांति की कामना की. उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को इस आयोजन के लिए बधाई दी. उन्होने स्थापना महोत्सव पर आयोजित भंडारा में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, मुकेश कुमार पांडेय, विष्णुदेव प्रसाद पंकज यादव के अलावा आयोजन समिति के मुखिया रामजी सिंह, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, राजा प्रसाद, शंभू प्रसाद व अनूप कुमार आदि मौजूद थे.