लातेहार । आगामी 22 मार्च को लातेहार में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. आयोजन की तैयारी एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए एक बैठक शहर के सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में आयोजित की गयी. बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया. बैठक में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन को भव्य व निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए एक समिति’ का गठन किया गया.समिति का अध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव और उपाध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय व वंशी यादव को बनाया गया. जबकि महासचिव सुरेश ठाकुर, सचिव संजय तिवारी, अमलेश कुमार सिंह एवं ध्रुव पांडेय तथा कोषाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता को बनाया गया. इसके अलावा संरक्षक मंडल में स्थानीय विधायक प्रकाश राम, पूर्व विधायक हरिकृष्णा सिंह, अनिल कुमार ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार जायसवाल, राजमणि प्रसाद, पंकज कुमार सिंह पूनम देवी, श्याम अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, सरयू प्रसाद सिंह, राजन तिवारी, जय कुमार सिंह, जानकी सिंह, अभिनंदन प्रसाद एवं परशुराम लोहरा को शमिल किया गया है. जबकि कार्यकारिणी समिति के सदस्यों में पिंटू रजक, मनोज प्रसाद, मनमोहन राम, शीला देवी, कल्याणी पाण्डेय, सीतामनी तिर्की, उषा देवी, रामदेव सिंह, अंजू गुप्ता, आशा देवी, दीपक प्रसाद, अवधेश चंद्रवंशी, विवेक चंद्रवंशी, रितेश कुमार, उत्तम कुमार मुखर्जी एवं गोविंद प्रसाद को शामिल किया गया है. समिति के अध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार करना है. आगामी 22 मार्च को होने वाले इस भव्य आयोजन में जिले भर से हजारों श्रद्धालुओं के जुटेेेेेगें. बैठक में धन्यवाद ज्ञापन समिति के उपाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार पांडेय ने किया.