mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहारलातेहार

आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्‍ता व जिला अध्‍यक्ष ने दिवगंत पायलट के श्राद्ध कर्म में भाग लिया

लातेहार।  आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत और लातेहार जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने सदर प्रखंड के ग्राम लूटी निवासी दिवंगत पायलट विकास भगत के श्राद्धकर्म में भाग ले कर दिवगंत आत्‍मा को श्रद्धांजलि दी. उन्‍होने दिगवंत आत्‍मा की शांति के लिए इश्‍वर से कामना की.  उन्‍होने इस घटना पर गहरा शोक प्रकट किया और पीडि़त परिवार के सदस्‍यों को इस विषम घड़ी में धैर्य से काम लेने की अपील की. केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि विकास उनके परिवार का एक हिस्सा थे. उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है. वे एक प्रतिभाशाली और होनहार युवा थे. मौके पर आजसू नगर अध्यक्ष विकास साहू एवं विकास चंद्रवंशी भी मौजूद थे. बता दें कि पिछले 24 फरवरी रांची से दिल्ली जा रह एक एयर एंबुलेंस चतरा के सिमरिया में क्रैश हो गया था.  इस घटना में सात लोगों की मौत हो गयी थी. इसमें चंदवा के संजय साहू, उनकी पत्‍नी और भांजा के अलावा पायलट विकास भगत, चिकित्‍सक डा विकास व अन्‍य पारा मेडिकल स्‍टॉप शामिल थे. उनके असामयिक निधन से पूरे प्रदेश मे शोक की लहर है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!