dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
धर्मलातेहार

महेश सिंह ने शिव गुरू चर्चा में भाग लिया, स्‍वागत किया गया

लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 स्थित चनंदडीह मुहल्‍ले में रविवार को शिव गुरू चर्चा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह व वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव के अलावा पूर्व भाजपा जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह ने भाग लिया. कार्यक्रम में शिव गुरू चर्चा में शामिल महिलाओं ने महेश सिंह एवं इंद्रदेव उरांव का तिलक लगा कर व माल्‍यापर्ण कर स्‍वागत किया.

इस मौके पर पूर्व जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कि आपको विश्‍वास था कि भगवान शिव शंकर महेश सिंह को विजय दिलायेगें और भगवान भोले नाथ की कृपा से महेश सिंह व इंद्रदेव उरांव विजयी हुए हैं. उन्‍होने कहा कि जिस विश्‍वास के साथ दोनो को विजयी बनाने का काम किया गया है, उस पर वे खरा उतरेगें और आपके दुख दर्द में साथ रहेगें. उन्‍होने  पदभार ग्रहण करने के बाद चदंनडीह मुहल्‍ले में नगर पंचायत की एक समिति भेज कर यहां की समस्‍याओं को सूचीबद्ध कराने का आग्रह श्री सिंह से किया. नव निर्वाचित नगर अध्‍यक्ष महेश सिंह ने भी कहा कि वे लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगें. वे लोगों के हर समस्‍या और सुख दुख में उनके साथ रहेगें. कार्यक्रम में महिलाओं ने शिव चर्चा के अलावा होली के भी गीत गाये और एक दूसरे को अबीर लगा कर होली की अग्रीम शुभकामनायें दी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button