RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

 आम उत्पादकों को आम के बेहतर दाम मिले: डीडीसी

लातेहार। उप विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत जिले में पैदा किये गये आमों का बेहतर मूल्‍य दिलाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दी है. बता दें कि जिले में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बड़े पैमाने पर आम का पौधारोपण किया गया था. अब आम फल देने लगे हैं. किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. मंगलवार को जिला ग्रामीण विकास शाखा, लातेहार में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया.  इसकी अध्‍यक्षता उप विकास आयुक्‍त ने की. उन्‍होने बताया कि इस कार्यक्रम  का उद्देश्य बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों द्वारा उत्पादित आम को सही बाजार और बेहतर दाम उपलब्ध कराना था. उन्‍होने लाभुकों को उनके आम का बेहतर मूल्य मिले, इसके लिए ठोस रणनीति बनाते का निर्देश संबधित अधिकारियों को दिया है. मनरेगा एवं जेएसएलपीएस कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और एफपीओ के माध्यम से मार्केट लिंकेज मजबूत करने पर जोर दिया. उन्‍होने बताया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लातेहार जिले में पिछले कुछ वर्षों से फलदार वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें सबसे अधिक आम के पौधे लगाए गए हैं. इसके चलते जिले में आम का उत्पादन बड़े पैमाने पर हो रहा है, लेकिन लाभुकों को बाजार न मिलने से सही दाम नहीं मिल पा रहा था.इसी समस्या के समाधान के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया. बैठक में अपर समाहर्ता सह निदेशक डीआरडीबी सलमान जफर खिजरी मुख्‍य रूप से मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!