mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
अपराध

 विवाहिता की संदिग्ध अवस्‍था में मौत, पिता ने लगाया हत्‍या कर आत्‍महत्‍या का रूप देने का आरोप

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के  इचाक पंचायत के ग्राम नावा टोली में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. महिला की पहचान संदीप राम की पत्‍नी नीलू देवी (25) के रूप में की गयी है. ससुराल वालों के अनुसार नीलू देवी ने साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. हालांकि मृतका के पिता ने उनकी बेटी के द्वारा आत्‍महत्‍या करने की बात को सिरे से  नकार दिया है. उन्‍होने अपनी बेटी के सुसराल वालों पर उसकी हत्‍या कर आत्‍महत्‍या का रूप देने का आरोप लगाया है और इस संबंध में सदर थाना में बेटी के पति संदीप राम, सास बैजंती देवी व ससुर शिवव्रत पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार मृतका के हेरहंज थाना क्षेत्र के  हेटाटोंगरी (हुंबू) के बंधु राम की पुत्री थी. बंधु राम ने बताया कि वर्ष 2020 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी संदीप राम से हिंदुु रीति-रिवाज के साथ की थी. उन्‍होने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके पति, सास और ससुर उसकी बेटी को लगातार प्रताड़ित करते थे. बंधु राम ने बताया कि 19 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे उन्होंने बेटी अपनी बेटी से बात की थी तो उसने ससुराल में उस पर हो रहे उत्पीड़न की जानकारी दी थी. इसके कुछ देर बाद तकरीबन  9:30 बजे ससुराल पक्ष से फोन आया कि नीलू देवी बेहोश है और तुरंत वहां आने को कहा गया. इसके बाद 10:15 बजे फिर सूचना दी गई कि नीलू ने साड़ी के सहारे फांसी लगा ली है.  जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव जमीन पर रखा हुआ था, इससे संदेह और गहरा गया. बंधु राम का आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और न ही पोस्टमार्टम के दौरान उनके परिवार का कोई सदस्य उपस्थित रहा. उन्होंने आशंका जताई कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है. मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्‍टमार्टम कर परिजनो को सौंप दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!