Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

मारवाड़ी युवा मंच ने मेधावी छात्रों को सम्‍मानित किया

लातेहार। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के तहत मारवाड़ी युवा मंच, लातेहार शाखा के तीन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. सम्‍मान पाने वाले छात्र व छात्राओं में सिद्धि अग्रवाल पिता संदीप अग्रवाल, शगुन अग्रवाल पिता संतोष अग्रवाल एवं कृष्णा अग्रवाल पिता सुरेश अग्रवाल का नाम शामिल है. समाज के वरिष्ठजन एवं मंच के संस्थापक छोटेलाल अग्रवाल तथा सुशील अग्रवाल ने इन छात्र व छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर छात्रों एवं उनके परिजनों का मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. मौके पर शाखा अध्यक्ष अनूप महलका, सचिव रितेश महलका, उपाध्यक्ष मोहितेश अग्रवाल, सह सचिव रितेश अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, गौरव महलका व ऋषि अग्रवाल एवं अन्य उपस्थित थे. इस अवसर पर मंच के पदधारियों ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करता है तथा विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!