latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

प्रभारी चिकित्‍सा पदाधिकारी ने आस्‍था क्लिनिक का किया निरीक्षण, कई अनियमिततायें पायी

सिविल सर्जन के निर्देश पर की गयी कार्रवाई

लातेहार। सिविल सर्जन के निर्देश पर सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र, महुआडांड़ के प्रभारी चिकित्‍सक ने प्रखंड मुख्‍यालय के आस्‍था क्लिनिक एंड डे केयर सेंटर का औक्षक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने सेंटर में कई अनिय‍मिततायें पायी है. इस संबंध में उन्‍होने सिविल सर्जन को अपनी जांच रिर्पोट भेजी है. जांच रिर्पोट में उन्‍होने बताया कि क्लिनिक में डाक्‍टर और पारा मेडिकल स्‍टॉफ की अनुपस्थिति में क्लिनिक के संचालक के द्वारा मरीज का भर्ती कर इलाज किया जा रहा था. आगे बताया गया कि ओपीडी रजिस्‍टर, आईपीडी रजिस्‍टर और इमरजेंसी रजिस्‍टर नहीं पाया गया. इसके अलावा उन्‍होने अपने जांच रिर्पोट में मरीजों की विवरणी किसी भी पंजी में दर्ज नहीं करने की बात कही गयी. आगे कहा कि क्लिनिक का ऑफलाइन रजिस्‍ट्रेशन सर्टिफिकेट पाया गया. जांच रिर्पोट में आगे कहा गया कि क्लिनिक में फायर सेफ्टि और बायो मेडिकल वेस्‍ट मेनेजमेंट का सामाग्री नहीं पाया गया. बता दें कि उपायुक्‍त संदीप कुमार के निर्देश पर जिले के सभी अस्‍पताल व क्लिनिकों की जांच की जा रही है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button