लातेहार। चंदवा थाना क्षेत्र के बरवाखांड़ (सांसग) ग्राम निवासी विनोद भुईयां पिता श्याम भुईयां ने टेंपो चालक धर्मेंद्र राम पर जबरन उसका मोबाइल और पर्स से पैसे छीन लेने का आरोप लगाया है. संबंध में विनोद भुुुुईयांं ने लातेहार सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एक आवेदन सौंपा है. उन्होने अपने आवेदन में बताया कि गत दो सितंबर को दिन के करीब पौने एक बजे धमेंद्र राम ने जबरदस्ती उसके टेंपो को चला कर सुनसान स्थान पर ले गया. वहां उसने उसका मोबाइल लूट लिया और स्वीच आफॅ कर दिया. विनोद उरांव ने आरोप लगाया कि इसके बाद वह उससे पैसे की मांग करने लगा और उसका पर्स छीन लिया. पर्स में रखे 19 हजार रूपये वह लूट लिया और 25 हजार रूपये पूरा करने की बात कहने लगा. कहा कि अगर बाकी पैसा नहीं दोगो जान से मार देगें. इसके बाद ने पांच हजार व एक हजार रूपये फोन-पे पर ऑनलाइन ट्रांसफर कराया. इसके बाद धमेंद्र राम ने उसे इस घटना को किसी नहीं बताने की धमकी दे कर चला गया. इसके बाद हमने इस घटना की जानकारी सभी टेंपो ड्राइवरों का दिया. टेंपो चालकों ने थाना पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कराने लिए आवेदन दिया.