महुआडांड़/बरवाडीह (लातेहार)। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया. मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही आवश्यक सहयोग प्रदान किया. मुलाकात के दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा हुई. विधायक ने अपने क्षेत्र की जरूरतों से मंत्री को अवगत कराया, जिस पर मंत्री ने त्वरित पहल करते हुए सहयोग का भरोसा दिया. इस मुलाकात के दौरान विधायक रामचंद्र सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को अपने पुत्र की शादी का निमंत्रण भी दिया. मंत्री ने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार करते हुए विधायक के परिवार को अग्रिम शुभकामनाएं दीं तथा नवदंपति के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की. इस मुलाकात में एक ओर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा हुई, तो दूसरी ओर पारिवारिक खुशियों के अवसर पर निमंत्रण और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान भी हुआ.