लातेहार। जिले के गारु थाना क्षेत्र के मारोमार जंगल के पास एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल (JH03AV-2074) अनियंत्रित हो कर र्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल, गारु में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, लातेहार रेफर कर दिया गया है. घायलों में से एक की पहचान विजय चौधरी, पिता इंद्रदेव चौधरी, ग्राम–छपरदग्गा, थाना–डंडा, जिला–गढ़वा के रूप में हुई है. जबकि बाद में दूसरे घायल की पहचान गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा एवं मायापुर मुखिया आशीष सिंह के प्रयास से संभव हो पायी. उसके परिजन को सूचना दे दी गयी है. परिजन सदर अस्पताल पहुंच गये हैं.