Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए किया गया सेमीनार, चलाया गया अभियान

लातेहार। मंगलवार को जिले के बरियातू थाना क्षेत्र के बालूभांग पंचायत भवन में अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बालूमाथ उमेश कुमार सिंह, अंचल अधिकारी बारियातू कोकिला कुमारी, अंचल निरीक्षक बालूमाथ अशोक कुमार सिंह, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी व बारियातू थाना के अन्‍य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. इस दौरान एसडीपीओ श्री सिंह ने कहा क‍ि पोस्ता व अफीम की अवैध रूप से खेती करना पूर्णतः प्रतिबंधित है. इसके लिए सजा का प्रावधान है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में अफीम की अवैध खेती न करें और न ही इसके लिए अपनी जमीन का उपयोग होने दें। उन्‍होने अफीम की खेती से होने वाले वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी. इसके अलावा स्वास्थ्य एवं सामाजिक परिणामों तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया. मौके पर बालूभांग पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. उल्लेखनीय है कि उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देशानुसार जिला जनसंपर्क कार्यालय, लातेहार द्वारा जिले के अफीम एवं पोस्ता की खेती से प्रभावित क्षेत्रों में पोस्टर, बैनर एवं सेमिनार के माध्यम से वृहद पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!