WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

विधायक तिथिवार करेगें जनता दरबार, सुनेगें ग्रामीणों की शिकायतें

लातेहार। स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रखंडवार जनता दरबार आयोजित कर ग्रामीणों की समस्‍या सुनेगें. इस संबंध में विधायक श्री राम ने पत्र जारी कर उपायुक्त लातेहार को कार्यक्रम की जानकारी दी है. जारी कार्यक्रम के अनुसार बालूमाथ, लातेहार, बारियातू एवं चंदवा प्रखंड कार्यालय परिसर में अलग-अलग तिथियों पर जनता दरबार लगाया जाएगा. जनता दरबार में आम लोग अपनी समस्याएं सीधे विधायक के समक्ष रख सकेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 मई को बालूमाथ प्रखंड कार्यालय, 12 मई को लातेहार प्रखंड कार्यालय, 15 मई को बारियातू प्रखंड कार्यालय तथा 20 मई को चंदवा प्रखंड कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे से नता दरबार का आयोजन किया जाएगा. विधायक प्रकाश राम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. जनता दरबार में जमीन से जुड़े मामले, राजस्व, पेंशन, राशन, सड़क, बिजली, पेयजल, आवास एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर सुनवाई की जाएगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!