mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

रामनवमी में उपद्रवियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया

लातेहार। रामनवमी में उपद्रवियो से निपटने एवं शांति व्‍यवस्‍था कायम करने को ले कर बुधवार को पुलिस लाइन, रेलवे स्‍टेशन रोड में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर आयोजित इस मॉक ड्रिल में सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा ने रामनवमी के दौरान उपद्रवियों से निपटने के लिए हर समय मुुुुस्तैद रहने की बात कही. उन्‍होने कहा क‍ि रामनवमी में आम लोगों की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्‍यवस्‍था कायम करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. मॉक ड्रिल में  उपद्रवियों पर काबू पाने एवं नाजायज मजमा को हटाने के उपायों का पूर्वाभ्‍यास किया गया. इसमें भीड़ को तितर बितर करने, पुतला दहन कार्यक्रम के बहाने उत्‍पात मचाने वाले उपद्रवियों को काबू में लाने के उपायोंं का रिहर्सल किया गया. इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गयी और वाटर कैनन का भी इस्‍तेमाल किया गया. थाना प्रभारी ने मॉक ड्रिल में बताये गये बातों पर अमल करने एवं पुलिस के वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही. बता दें कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर रामनवमी के मौके पर असमाजिक व उपद्रवियों से निपटने के लिए कई उपाय किये जा रहे हैं. जिले के विभिन्‍न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाली जा रही है और ड्रोन कैमरा से घरो के छतों की निगरानी की जा रही है. मॉक ड्रिल में पुलिस केद्र के सार्जेट व सदर थाना के पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!