latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधझारखंड

लोडेड देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, गया जेल

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बालूमाथ-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर संदिग्ध गतिविधि देखी जा रही है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा मुरपा के हहारो नदी के पुल के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर पुलिस ने खदेड कर पकड़ लिया. पकड़े गए युवक से पूछताछ करने पर उसकी पहचान सुदामा कुमार यादव, 22 वर्ष, निवासी केरी मुरपा के रूप में हुई. पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया. बरामद हथियार को जब्त करते हुए पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल भी अपने कब्जे में ले ली है.
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार युवक कोयला एवं बालू चोरी जैसे अवैध कार्यों में संलिप्त रहा है. हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. युवक के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है.बालूमाथ थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई पूरी की गई. इसके उसे लातेहार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस छापेमारी अभियान में बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, मुरपा पिकेट प्रभारी होसेन डांग, अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार, धीरज कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल रहे. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मच गया है. वहीं आम लोगों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button