RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

अतिक्रमण पर चला नगर पंचायत का डंडा, सड़कों पर रखे सामनों को जब्त किया गया

Nagar Panchayat cracks down on encroachment; goods placed on the roads were confiscated.

लातेहार। सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण हटाओ अभियान को ले कर उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी राजीव रंजन ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. श्री रंजन ने धर्मपुर चौक से थाना चौक एवं चटनाही रोड तक सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. इस दौरान अतिक्रमण कर सड़कों में रखे गए या बेच जा रहे सामनों से, जिससे आवागमन बाधित हो रही है उसे जब्त किया गया. श्री रंजन ने भविष्य में सड़क के किनारे किसी प्रकार का सामान नहीं रखने का निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगी. श्री रंजन ने नगर पंचायत क्षेत्र के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से सड़क के किनारे अनावश्यक सामान रखकर नहीं बेचने और जाम की स्थिति नहीं पैदा करने की अपील की है. कहा ऐसा करने पर नगरपालिका अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी. मौके पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, रेवेन्यू इंस्पेक्टर, फील्ड सुपरवाइजर रणधीर कपूर एवं सेनेटरी सुपरवाइजर इत्यादि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!